फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज कुशीनगर पहुंचेंगी थाईलैंड की रानी

Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाईलैंड के डिप्टी पीएम बोरवॉर्नसाक युवान्नो कुशीनगर मंगलवार की शाम पहुंचे। जहां मंदिर में उनका स्वागत किया गया। डिप्टी पीएम बुधवार को आने वाली थाई की रानी के स्वागत में कुशीनगर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

थाईलैंड की रानी चखुन सीनीनात 70 सदस्यीय दल के साथ 21 जनवरी को बोध गया पहुंची हैं। वहां से मंगलवार को सारनाथ भ्रमण के बाद गंगा आरती देखने के बाद विश्राम करेंगी। बुधवार की सुबह कुशीनगर थाई मंदिर पहुंचेंगी। मंदिर में छतरी का लोकर्पण करने के बाद मंदिर में ही ठहरेगी।
बृहस्पतिवार की सुबह टीम के साथ ही रानी मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगी। रानी का काफिला पूजा करने के बाद रामभार स्तूफ भी पहुंचेगा। इन सभी कार्यक्रमों में डिप्टी पीएम उनके साथ रहेंगे। मंदिर सजकर तैयार : कसया। थाईलैंड के रानी के आगमन को लेकर कुशीनगर स्थित थाई मंदिर सज धजकर तैयार हो गया है। मंदिर को फूलों से सजाया गया। तो वहीं उनके पूजा- अर्चना और ठहरने के लिए व्यवस्थित तरीके से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें