फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर से गांव तक लहराया तिरंगा, गूंजे देश भक्ति के तराने

Wed, 28 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परेड का निरीक्षण करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संविधान की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही कर्तव्यों का बोध भी कराता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

परेड के टोली कमांडरों को दिए प्रशस्ति पत्र
कुशीनगर। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में भव्य ध्वजारोहण एवं परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की कमान प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी लाइन जयंत यादव ने संभाली। परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी रोमियो टीम, दंगा नियंत्रण बल एवं अग्निशमन दल शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परेड कमांडर जयंत यादव, द्वितीय परेड कमांडर उपनिरीक्षक प्रभात यादव, तृतीय परेड कमांडर रामप्रवेश सिंह सहित सभी टोली कमांडरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें