यहां एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। रानी ने रामभार स्तूप परिसर में करीब आधे घंटे से अधिक समय बिताया। पूजा कार्यक्रम का संचालन बौद्ध भिक्षु फ्रा सोमदेज द्वारा कराया गया।
थाईलैंड की रानी बुधवार को 70 सदस्यीय दल के साथ सड़क मार्ग से सारनाथ से कुशीनगर पहुंचीं थीं। उनके आगमन से पूर्व थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरवॉर्नसाक युवान्नो दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे थे और स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहे। देर शाम को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने थाई मोनास्ट्री पहुंचकर रानी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। दिन में थाई क्लिनिक का भी भ्रमण करेगी।