फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सट्टा प्रदर्शन में निस्तारित हुई किसानों की समस्या

Sun, 14 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा/लक्ष्मीगंज। हाटा और लक्ष्मीगंज बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में आयोजित समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में शनिवार को किसानों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मेला में किसानों ने अपना मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड नंबर और गन्ने की खेती के सर्वे के बारे में जानकारी ली। लालाछपरा गांव के किसान आशुतोष दूवे, राजेश दूबे, परमहंस यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र मौर्य किसानों ने बताया कि हम लोगों ने अपने गन्ने के खेत का सर्वे देखा और जो गलत था उसे सही कराया। समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसान अपना गन्ने सर्वे देख लें, जो गलत है उसे सही करा लें। सप्लाई टिकट जारी होने के दौरान कोई त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें