फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर के होटल में रोटरी क्लब कुशीनगर की तरफ से का आठवां अधिष्ठापन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सबसे पहले नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल, बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज समेत देवरिया और गोरखपुर के पदाधिकारियों से एक-दूसरे परिचय प्राप्त कर संगठन के विभिन्न कार्यों की चर्चा की। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने संगठन के निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, राकेश जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हास्य कवि बादशाह प्रेमी और भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम का संचालन वाहिद अली ने किया। इस दौरान विजय कृष्ण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें