फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 किलो दूषित लड्डू नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशेष अभियान चलाया। 13 और 14 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए टीम ने चीनी युक्त खोआ, लड्डू और बूंदी के लड्डू समेत सात नमूने लिए। करीब 50 किलोग्राम दूषित बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लिए गए सभी सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम को करीब 50 किलोग्राम दूषित बूंदी के लड्डू मिले। उसे नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें