फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पालिका को मिलेगा अपना भवन, बनेगा नया कार्यालय

Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। वर्षों से किराये के भवन में संचालित नगरपालिका कुशीनगर का कार्यालय जल्द अपने भवन में चलने लगेगा। करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कसाडा चौक (बैरिया चौराहा) क्षेत्र में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में नगर क्षेत्र के भीतर स्थित कार्यालय तक पहुंचने में लोगों को अक्सर जाम और यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नए स्थान पर कार्यालय बनने से आवागमन सुगम होगा तथा नगरपालिका की विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ विभिन्न शाखाओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने बताया कि नगरपालिका के नए कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कसाडा चौक पर भवन निर्माण की योजना बनाई जा रही है और जल्द ही आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें