फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी मस्जिद नहीं हटी

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान के गढ़हिया चिंतामणि में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मस्जिद को हटाने की मियाद मंगलवार को पूरी हो गई, लेकिन अभी तक मुस्लिम पक्ष की ओर से मस्जिद नहीं हटाई गई है। तहसील प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज तहसील में शिकायत दर्ज कराई कि गढ़हिया चिंतामणि गांव में मुख्य सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद बना लिया गया है। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कराई तो पाया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर मस्जिद बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से मस्जिद को हटाए जाने और पीडब्ल्यूडी की जमीन को खाली करने के लिए आठ अप्रैल की मियाद निर्धारित किया गया। अब तारीख पूरा होते ही क्षेत्र में मस्जिद मामले की चर्चा तेज है। तहसील से जुड़े सूत्र बताते हैं मामले में अभी आगे की कार्रवाई के लिए कोई निर्देश नहीं मिल सका है। इसलिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर ने बताया कि नोटिस का समय खत्म हो गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें