फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधायक ने सदन में उठाई सीएचसी में एफआरयू स्थापना की मांग

Thu, 25 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बुधवार को विधानसभा में नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट रेफरल यूूनिट (एफआरयू) की स्थापना करने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि हाटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है, जिससे यहां सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न आपात स्थितियों में बड़ी संख्या में घायल और गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में एफआरयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल या अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। रेफर की प्रक्रिया में समय लगने के कारण कई बार मरीजों की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्हें समय से इलाज नहीं मिल पता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि एफआरयू की स्थापना होने से प्रसव, गंभीर दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन मामलों में त्वरित और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
इससे क्षेत्र के ग्रामीण और नगरीय इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। विधायक ने यह भी कहा कि हाटा क्षेत्र की आबादी काफी अधिक है और आसपास के कई गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें