फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ों ने बस रुकवाकर खलासी को पीटा, गंभीर

Wed, 11 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना के क्षेत्र कोटवा घुघुली मार्ग पर मनबढ़ों ने निजी सब रोककर खलासी की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पिटाई से खलासी घायल हो गया। आनन फानन में राहगीरों और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया भेजवाया, जहां इलाज चल रहा है। घायल खलासी की पहचान थाना क्षेत्र के कोटवां निवासी 40 वर्षीय सैमुल्लाह अंसारी के रूप में हुआ है। सैमुल्लाह ने बताया कि गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के पास सवारी बैठाते समय क्रांति चौराहा उतरने वाले बस में बैठा एक सवारी से कहासुनी हो गया।
विज्ञापन

यह अपने परिवार को लेकर क्रांति चौराहा आ रहा था। सैमुल्लाह ने बताया कि मैं और बस के ड्राइवर गुलहरिया थाना क्षेत्र के बजरंगी मद्धेशिया गोरखपुर से घुघुली के रास्ते नौरंगिया जा रहे थे। सोमवार के दोपहर साढ़े तीन बजे क्रांति चौराहा के भुवनेश्वर कोट मंदिर स्थान समीप मुख्य मार्ग पर 20 की संख्या में कुछ मनबढ़ो ने बस को रोका और बस में घुसकर पिटाई करना शुरू कर दिया। खलासी सैफुल्लाह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। किसी ने क्रांति चौराहा सहायता बूथ पर फोन कर पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें