फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खनन अधिकारी के पहुंचने पर भागे खनन माफिया

Mon, 12 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी के आने की सूचना पर मिट्टी खनन करने वाले माफिया भाग गए। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर नौरंगीया गांव के सरेह में मिट्टी खनन हो रहा था। किसी ने इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को दे दी। इसको गंभीरता से लेते हुए वहां छापेमारी करने पहुंचे तो उनकी गाड़ी का सायरन सुनकर खनन करने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से भाग गए। रविवार को इसका एक वीडियो वायरल हो गया। जिसकी लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें