फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के लिए मझले बेटे ने ही की थी मां की हत्या, केस

Sun, 02 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या उसके मझले बेटे ने जमीन की लालच में की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में पोते की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला का शव गांव के एक खेत में मिला था। बेटे की करतूत जानने के बाद गांव वाले भी दंग रह गए और उसे कोसते नजर आए। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध गांव निवासी 80 वर्षीय सुगिया देवी शुक्रवार को रोज की तरह खेत की ओर गई थीं। कुछ देर बाद खेत में उनकी लाश गांव के लोगों ने देखा और शोर मचाया। महिला के नाक से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस से पोते रमा यादव ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू किया तो पता चला कि जमीन के लालच में मझले बेटे योगेंद्र ने ही मां की पीटकर हत्या किया है। पुलिस की माने तो सुगिया देवी के तीन बेटे हैं, इसमें दो की मौत हो चुकी है, अपने पोते रमा के साथ महिला रहती है। बाकी दोनों का परिवार अलग है। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग महिला ने रमा को जमीन बैनामा का दिया था, इसको लेकर मझला बेटा योगेंद्र नाराज था।
उसे आशंका थी कि बाकी जमीन भी रमा के नाम से बैनामा न कर दे, शुक्रवार को खेत की ओर सुगिया देवी गईं थी तो योगेंद्र ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर पीछे दो और चेहरे पर चोट का निशान मिला है। रमा की तहरीर पर पुलिस ने योगेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें