फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुगम-आर्यन के सुरों का जादू..अक्षरा के ठुमकों पर झूमे लोग

Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज के रामलीला मैदान में कुशीनगर महोत्सव के पांचवें दिन फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा। बेहद कम उम्र में गायकी और अभिनय से देश में जलवा बिखेरने वाले आर्यन बाबू और सुर संग्राम विजेता सुगम सिंह के गीतों पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

भोजपुरी की शेरनी कही जाने वाली फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के ठुमके ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक संध्या में आर्यन बाबू चर्चा का केंद्र रहे। मंच से खेल राज्यमंत्री गिरीश यादव और उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय राय ने आर्यन बाबू के कला को सराहा। कुशीनगर महोत्सव के पांचवें दिन तमकुही राज के रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ रही। फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों के अभिनय से यह सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई।कलाकार सूरज मिश्रा व्यास, मनोज मिहिर ने कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। सुरीली आवाज से सूरज मिश्र ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद ज्यों-ज्यों कार्यक्रम में हस्तियों की हिस्सेदारी बढ़ी भीड़ बढ़ती गई।
बक्सर जिले के रहने वाले 11 वर्षीय आर्यन बाबू ने मंच संभाला तो हर कोई उनके अभिनय को देखकर हैरान रह गया। आर्यन ने सरस्वती वंदना ‘’हे वीणा वादिनी मईया.. हो जा हो हमरो बसहिया..’’ से अपनी गायकी शुरू की। इसके बाद ‘’तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त...’’, काहे के मुआवेलु नजरिया के बान से...’’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की एंट्री ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। अक्षरा ने कुशीनगर की धरती और महोत्सव के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए 2019 की यादें साझा कीं और ‘’हे दुख भंजन मारुति नंदन..’’ सुनाकर बजरंग बली को प्रणाम किया। इसके बाद आर्यन बाबू के गीतों पर साझा सहयोगी गायिका की भूमिका अदा करती नजर आई। इस बीच अक्षरा के ठुमकाें ने दर्शकों को खूब झूमाया।
इसके बाद सुर संग्राम विजेता सुगम सिंह, आर्यन बाबू के साथ अक्षरा ने संगीत शुरू किया। तीनों ने ‘’लक्ष्मी जी वारो..नजर उतारो..’’ प्रस्तुत किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि प्रभावित हुए। इसके बाद ‘’तुम दिल की धड़कन में..’’ एगो हम, हमार दिल ई जान..’’ सुनाया। इस बीच हिंदी फिल्मों के गीत की तर्ज पर ‘’तुम भी बड़ी चालक हो..मुस्कुरा के दिल जलाती हो..’’ आदि गीतों को सुनाकर महोत्सव की शाम को यादगार बना दिया।
....और जब मंच से उतर दर्शकों के बीच पहुंचे कलाकार
आयोजन समिति ने मंच से दर्शक दीर्घा के बीच काफी दूरी रखी थी। इस बीच आर्यन बाबू ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सीधे दर्शक दीर्घा में पहुंच गए।
इसके बाद हर कोई सेल्फी लेने की चाह में नजर आया। इधर अक्षरा सिंह ने भीड़ को उत्साहित देखकर प्रशासन से अनुमति मांगी और फौरन ही सहयोगी कलाकारों के साथ दर्शकों के बीच पहुंच गईं। गायकी के बीच दर्शकों का उत्साह बढ़ते देख उन्हें बीच में ही पुनः स्टेज पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें