रामकोला। गीतांजलि हॉस्पिटल में 22 नवंबर को प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी में स्वास्थ्य टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। रविवार को इस मामले में विवेचक ने रामकोला सीएससी पहुंचकर टीम में शामिल चिकित्सा प्रभारी एसके विश्वकर्मा से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चिकित्सकों को गिरफ्तार का न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जिस दिन ऑपरेशन हुआ था उस दिन एक सफेद रंग की गाड़ी आई थी। आरोप है कि उसमें से कोई डॉक्टर उतरा और सीधे ऑपरेशन कक्ष में गया। ऑपरेशन करने के बाद वह वापस हो गया था।
पुलिस अगल-बगल की सीसीटीवी कैमरे को भी देख रही है। रामकोला सीएससी पर पहुंचे विवेचक ने चिकित्सा प्रभारी एसके विश्वकर्मा से जांच टीम में शामिल होने की वजह से उनके भी बयान दर्ज किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रसूता से मौत के मामले में शामिल अरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।