फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच टीम ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। यूपी के सीमावर्ती पुलिस की चौकसी के बावजूद तस्कर शराब की खेप के साथ बिहार की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। गोपालगंज जिले की मद्य निषेध विभाग की टीम गिरफ्तारी में सफल हो रही है।
विज्ञापन

गोपालगंज के मद्य निषेध अधिकारी अमृतेश कुमार ने बताया रविवार शाम को जांच टीम ने हाईवे के बलथरी चेकपोस्ट के समीप से तरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को बाइक से तस्करी कर शराब ले जाते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया रविवार शाम रोज की भांति मद्य निषेध विभाग की टीम हाईवे के रास्ते बिहार में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान युवक के कब्जे से देशी शराब की 134 टैट्रा पैक व 144 पैक टैट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान तरया सुजान थाना क्षेत्र के बघाचौर निवासी चंदन कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें