फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश मुक्त कराए

Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने बिहार लेकर जा रहे पिकअप लदे गोवंश को मुक्त कराया और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर शिव मंदिर से मंझरिया-रामपुर मार्ग से तस्कर पिकअप पर लाद कर गोवंशों को लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान रामपुर राजा के समीप ग्रामीणों ने संदेह होने के बाद पिकअप को रोक लिया। ग्रामीणों के पिकअप रोके जाने पर तस्करों ने विरोध भी किया लेकिन ग्रामीणों की अधिक संख्या होने के कारण तस्करों की एक न चली। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना तमकुहीराज पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस ने तीन तस्करों को हिरासत में लेकर दो गोवंशों को मुक्त कराया। पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास निवासी आजाद, सुहैल व शिव चौहान के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया तीन तस्करों के कब्जे से दो गोवंशों को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें