फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रियल एस्टेट कारोबारी के यहां 77 घंटे छानबीन के बाद लौटी आयकर टीम

Sat, 20 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर अंसारी के आवास और उनकी कंपनी रेड हिल्स इंफ्रा के कार्यालय पर करीब 77 घंटे की जांच-पड़ताल के बाद आयकर विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लौट गई। इस दौरान टीम के हाथ क्या लगा और क्या जांच हुई इस बारे में कोई जानकारी टीम ने नहीं दी। हालांकि एक दिन पहले ही रेड हिल्स ने एक पत्र जारी कर आयकर की इस कार्रवाई को नियमित प्रिक्रता बताया था। साथ ही इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

उधर, आयकर की इस कार्रवाई को लेकर शहर के कारोबारियों खासकर रियल एस्टेट से जुड़े लोगों में कानाफूसी जारी है। आम लोगों में भी इस कार्रवाई को लेकर उत्सुकता है कि टीम ने आखिर छापा क्यों मारा और क्या-क्या उसके हाथ लगा।
मालूम हो कि आयकर विभाग की दो टीमों ने मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे आलमगीर अंसारी के मां कोटेश्वरी नगर स्थित आवास और उनकी कंपनी रेड हिल्स ग्रुप के कसया स्थित कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की थी। उसके बाद से टीम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक लगातार दोनों जगह दस्तावेजों की जांच पड़ताल करती रही। इतने दिनों तक किसी का भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाना मना था। कंपनी के कर्मचारियों को भी बुलाकर पूछताछ किए जाने और समूह के मैनेजर को आलमगीर के बिहार स्थित घर ले जाने की भी चर्चा रही पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। शुक्रवार को जाते समय टीम कंपनी से जुड़े कुछ दस्तावेज ले जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें