फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटीया करन पट्टी गांव निवासी मदन प्रसाद ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया में वाद दाखिल कर कहा कि उसकी जान पहचान मार्कंडेय निवासी सरपतही थाना रामकोला वर्तमान पता करमैनी बाजार थाना पटहेरवा से थी। उन्होंने बताया कि वह कम पैसों में लोगों को विदेश भेजते हैं। 12 नवंबर 2023 को करमैनी में उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने दस लोगों को विदेश भेजने की बात कही।
विज्ञापन

उनकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने अपने बेटे विजेंद्र, महेंद्र प्रसाद, दीपू पटेल, गोविंद प्रसाद, भीम प्रसाद सहित गांव व रिश्तेदारी के दस लोगों का पासपोर्ट, आधार कार्ड दे दिया। देवरिया में मेडिकल हुआ। उन्होंने कहा कि लगाया कि दिसंबर 2023 में सभी को विदेश जाना था। मार्कंडेय की बात पर भरोसा कर उनके खाते में कई बार में 1.58 लाख रुपये भेज दिया गया, जबकि नकद के रूप में 42 हजार दिए गए।
दिसंबर बीत जाने के बाद भी न तो विदेश भेजा नहीं रुपये वापस किया। अब रुपये वापस मांगने पर अपशब्द बोलने के साथ मारपीट पर उतारू है। पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें