कुंदूर गांव में आयोजित मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु ।स्रोत-
बोदरवार। ग्राम कुंदूर में मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद माता काली जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सहित आयोजित पांच दिवसीय अनुष्ठान हवन और पूजन के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कप्तानगंज ब्लॉक कुंदूर में स्थित मां काली मंदिर परिसर में जनपद महराजगंज के मोहनापुर से आए हुए प्रमुख आचार्य पंडित अयोध्या पांडेय ने सहायक आचार्य पंडित रजनीकांत मिश्रा, पंडित विक्की मिश्रा, पंडित दीपक शास्त्री, पंडित कालिका शास्त्री व पंडित राहुल शास्त्री के साथ पंच दिवसीय अनुष्ठान संपन्न कराया। पहले दिन छह मार्च को प्रमुख पांच यजमानों सपत्नीक शिवनरायन सिंह, श्रीगणेश उर्फ नन्हें सिंह, ब्रह्मा सिंह, अशोक सिंह व संदीप सिंह ने पूजन-अर्चन कराते हुए कलश व शोभायात्रा, गंगा पूजन, मूर्ति भ्रमण और जलाधिवास आदि संपन्न कराया।