कसया थाने पर चोरी की खुलासा करते सीओ कुंदन सिंह। संवाद
कसया। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप, एक जनरेटर और दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कसया सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे कसया पुलिस, सर्विलांस और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने सपहा रोड स्थित खरदर पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुलेमान राईनी (23) पुत्र वकील राईनी निवासी रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पड़रौना, शशिरंजन तिवारी (24) पुत्र परमहंस तिवारी निवासी बेलाव थाना दरौली जिला सिवान (बिहार) और शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार (22) पुत्र राजकुमार निवासी राम गुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया हाल मुकाम बाबू बाजार फाजिलनगर थाना पटहेरवा शामिल हैं। बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ कसया, कोतवाली पड़रौना और तुर्कपट्टी थानों में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन, एक जनरेटर, बुलेट और अपाची बाइक बरामद की है, जो चोरी की बताई जा रही हैं। पूछताछ में इन लोगों का यह गैंग घूमकर कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना का अंजाम देते है। तीनों से देवरिया जेल में संपर्क हुआ था जो एक साथ इन घटनाओं में शामिल होकर चोरी की करते है। बरामद पिकअप जनरेटर और बुलेट कसया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। जिसे इनके पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।