फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अस्पताल प्रबंधक ने बाल आयोग को भेजा शिकायती पत्र

Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बावली चौक स्थित मदर केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक ने बृहस्पवितार को बाल आयोग और डीएम को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने पूर्व सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों पर उनके अस्पताल व आवास को गलत तरीके से सील करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार मिश्र ने बाल आयोग उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी को भेजे गए ऑनलाइन शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रिश्वत नहीं देने पर 25 अगस्त 2024 को पूर्व सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों ने गलत तरीके से उनका हॉस्पिटल सहित आवास को सील कर दिया। आवास सील होने की वजह से उन्हें परिवार के साथ रहने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

किराए के मकान में रहना पड़ा। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई। बच्चे परीक्षा से वंचित हो गए थे, जिसकी वजह से बच्चों को कक्षा में सबसे कम अंक मिला। उन्होंने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें