फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थिति पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम जियावन मौर्य ने विशुनपुरा ब्लॉक के चिरगोड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय राजेंद्रनगर नगर में तैनात प्रधानाध्यापक राजीव कुमार गुप्ता को गंभीर आरोप के चलते निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती की जांच आख्या के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने रिपोर्ट में बताया कि 18 दिसंबर को करीब दो बजे विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर दर्ज थे। वहीं 19 दिसंबर को बिना अनुमति आकस्मिक अवकाश अंकित किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई कई वर्षों से नहीं कराई गई है। बच्चों को खेलकूद सामग्री व फल-दूध जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। प्रधानाध्यापक द्वारा नियमित शिक्षण कार्य न करने के आरोप भी पाए गए। प्रधानाध्यापक पर बेसिक शिक्षा नियमावली 1956 तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 के प्रावधानों का उल्लंघन कर कार्य संचालन करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए डॉक्टर रामजियावन मौर्य ने हेडमास्टर राजीव गुप्त को निलंबित करते हुए कंपोजिट विद्यालय खरसाल में संबद्ध कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही को जांच अधिकारी नामित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने बताया कि बीएसए ने हेडमास्टर राजीव गुप्त को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें