कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एयरपोर्ट डायरेक्टर से जानकारी लेती एयर इंडिया एक्सप्रेस की ट
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार सदस्यीय टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया और उड़ान सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं और आईएलएस की प्रगति का जायजा लिया। ़ यह टीम सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेगी। इसके बाद दूसरी टीम एयरपोर्ट का दौरा कर सेवा शुरू करने संबंधी निर्णय लेगी। इस टीम ने फिलहाल सबकुछ सकारात्मक पाया है। कुशीनगर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम में चंद्रकांत, सूर्य दर्शन और सेयाली ने एयरपोर्ट का रनवे, डिपार्चर, एराइवल, एटीसी बिल्डिंग, सामान स्कैनिंग मशीन सहित उड़ान के लिए जरूरी संसाधनों का सर्वे किया। आईएलएस सिस्टम की प्रगति भी देखी। टीम ने उड़ान को लेकर सकारात्मक सहमति दिखाई।
टीम एयरपोर्ट सर्वे की रिपोर्ट हेड क्वार्टर भेजेगी। उसके बाद दूसरी टीम पुनः एयरपोर्ट का अवलोकन करने के बाद उड़ान से संबंधित निर्णय लेगी। टीम निर्माणाधीन आईएलएस की प्रगति को लेकर काफी सकारात्मक दिखी। टीम ने एयरपोर्ट के सभी पहलुओं पर उड़ान को लेकर अपने मानक के अनुरूप रिपोर्ट तैयार की।