गोड़रिया। सगाई के बाद युवक युवती को कुशीनगर घुमाने के लिए ले गया और अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब दहेज की मांग कर रहा है नहीं देने पर शादी करने से इनकार कर दिया है। युवती ने विशनपुरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की सगाई तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर पर 10 मार्च 2025 को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई। सगाई के बाद अगले साल शादी का दिन भी तय हो गया। सगाई के 10 दिन बाद युवक युवती को फोन किया और कुशीनगर घूमने चलने की बात कही।
युवती-युवक के साथ कुशीनगर घूमने के लिए परिवार वालों से बिना बताए चली गई। आरोप है कि युवक वहां लेकर गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर सगाई होने जैसी बात कह अपनी बातों में फंसा लिया और एक होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। वहां से आने के दूसरे दिन युवक का अचानक व्यवहार बदल गया और दहेज की मांग करने लगा। नहीं देने पर शादी नहीं करने की बात कही। युवती अपने परिजनों को बताई। परिवार के लोग युवक के घर गए तो दहेज की परिजन भी मांग करने लगे। नहीं देने पर शादी नहीं करने की बात कहे। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। इसकी जांच हल्का दरोगा से कराया जा रहा है।