फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जयंती के अगले दिन 11 को होगा अंतिम संस्कार

Sun, 02 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भदंत एबी ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते म्यांमार के राजदूत जो ऊ। स्रोत-सो
विज्ञापन
पकवा इनार। भदंत एबी ज्ञानेश्वर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए कुशीनगर म्यांमार बुद्ध विहार में रखा गया है। शनिवार को सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों व बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा रहा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी व राजनयिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बुद्ध विहार के जनसंपर्क अधिकारी राम नगीना ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भदंत एबी ज्ञानेश्वर के निधन की जानकारी मिलने पर म्यांमार के दिल्ली में राजदूत भी कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्थिव शरीर के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की। इसके अलावा थाईलैंड, वियतनाम और कोरिया के बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों का दल भी पहुंचा। इस मौके पर भंते नन्द रतन, भंते अशोक, भंते आलोक, भिक्षुणी धम्मनयना, भंते यशपाल, भंते उपालि सहित विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु, उपासक व उपासिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें