फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय रामकथा का शुभारंभ

Sat, 13 Dec 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ब्लाक के धुरिया गांव में शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीराम कथा महा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा जनता इंटरमीडिएट कालेज धुरिया धाम के परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। जहां से विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य शोभायात्रा गाजे, बाजे के साथ निकली।
विज्ञापन

शोभायात्रा में दशरथ गद्दी अयोध्या के महंथ बृज मोहन दास महराज, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंथ बलराम दास, पुजारी राजकुमार दास, विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, संयोजक मनोज कुमार दास, मुख्य संरक्षक भृगुनाथ श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

महोत्सव में 16 दिसंबर तक श्रीराम कथा व्यास देवेंद्र पाठक महराज रसपान कराएंगे। इस दौरान भाजपा नेता सतीश चंद शर्मा, हर्ष गोड, राम कयास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें