कथा सुनतीं महिलाएं। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में श्री शिव कैलाश परिवार की तरफ से आयोजित कथा के चौथे दिन शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक ने कहा कि शिव नाम का जाम मोक्षदायिनी है। शिवनाम लेने मात्र से जीवन के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।कथा वाचक आचार्य प्रद्युम्न कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिव नाम की महिमा अपार है। यह पापों का नाश करने वाला है। मन को शांति देने के साथ जीव को मोक्ष प्रदान करने का सबसे सरल साधन है। इस दौरान कुलदीप, राजकुमार, श्यामू, विक्की, अमन, मनीष गोयल आदि मौजूद रहे।