फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मृतक के परिवार को आर्थिक मदद कर बंधाया ढांढ़स

Mon, 11 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुहेलदेव भास पार्टी की प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग निवासी मुन्ना राजभर के परिजनों को से मुलाकात कर पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद कर परिजनों का ढांढ़स बंधाया। नर्मदा कैंसर से पीड़ित थे। उनकी बीते शनिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने बताया कि कैंसर से पीड़ित मुन्ना राजभर कैंसर से पीडित नर्मदा ने 11 मई को बेटी की शादी तय की थी। लेकिन शादी के दो दिन पहले ही बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शोक जताया है। उन्होंने मृतक के पुत्र नर्मदा राजभर को आर्थिक मदद भेजी है, साथ ही पार्टी हर पीड़ित परिवार की संभव मदद के लिए तैयार है।
इस दौरान ग्राम प्रधान शिव शंकर राजभर, हरी राजभर, पवन राजभर, गुड्डू राजभर, जितेन्द्रदत्त पांडेय, अरविंद राजभर,संतोष राजभर, मनीष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें