कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ईओ अंकिता शुक्ला ने अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लेते वहां अलाव जलाने का निर्देश रैन बसेरा संचालकों को दिया।
बुधवार की रात में नगरपालिका की ईओ ने बस स्टेशन कसया स्थित रैन बसेरा, विश्वकर्मा मंदिर, फाजिलनगर रोड कसया और नगर पालिका परिषद कुशीनगर के परिसर में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रेन बसेरों में सोने के लिए चारपाई, गद्दा, रजाई, चादर, पीने का पानी आदि की व्यवस्था के निर्देश केयर टेकर को दिए।