फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 160 नहीं, सिर्फ 27 किमी रह जाएगी तमकुही रोड से बेतिया की दूरी

Wed, 18 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले तमकुहीरोड-बेतिया मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सड़क निर्माण में 3,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए करीब 17 गांव की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य पूरा होने से दियरा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ जनपदवासियों के आवागमन में सहूलियत तो होगी ही, तमकुहीरोड से बेतिया की दूरी 160 से घटकर करीब 27 किलोमीटर हो जाएगी।
जिले के पूर्वीछोर पर स्थित तमकुहीरोड यूपी के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लिए प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। उधर, बिहार प्रांत का बेतिया शहर भी महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। इन दोनों शहरों के बीच से गुजरी गंडक नदी के चलते ये आपस में अब तक सड़क मार्ग से जुड़ नहीं पाए हैं। इसके चलते दियरा क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से दूर है। हालांकि, गंडक नदी पर पुल निर्माण के साथ तमकुहीरोड से बेतिया तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग करीब 15 वर्ष से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कुछ माह पहले परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने करीब 3,000 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर पुल निर्माण के साथ 29.22 किलोमीटर लंबा फोर लेन सड़क निर्माण की मंजूरी दी थी। सड़क और पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद यूपी और बिहार के अधिकारियों ने सर्वे कर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार इस सड़क व पुल का निर्माण गंडक नदी के रास्ते से मनुआतल एनएच-727 एए से तिवारी पट्टी (तमकुहीराज) एनएच-730 के बीच होगा।
इसकी लंबाई 29.22 किमी की होगी। जिसमें 27.18 किमी फोरलेन सड़क और गंडक नदी में पुल का निर्माण बिहार में और 2.04 किमी सड़क का निर्माण यूपी क्षेत्र में होगा। बिहार राज्य के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बिहार के गुरवलिया विश्वास, तुरहा पट्टी, भरपटिया, पटजिरवा, श्रीनगर, भगवानपुर, ठकरहा समेत 17 गांव की 162 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने ठकरहा में जीन बाबा के स्थान के पास पुल निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें