पटहेरवा। क्षेत्र के परसौनी गांव में नवनिर्मित मंदिर पर पहले यज्ञ कराने को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में सोमवार को थाने पर उपजिलाधिकारी ने सुनवाई की। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और पंचायत चुनाव बाद यज्ञ कराए जाने की बात कही। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में नव निर्मित मंदिर के उद्घाटन के लिए दो पक्ष में अलग अलग उद्घाटन और यज्ञ कराए जाने का विवाद है। दोनों ही पक्ष पहले उद्घाटन और यज्ञ कराने की तैयारी में है। इसको लेकर थानाध्यक्ष सहित उपजिलाधिकारी तमकुही को सूचना दी गई थी। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे थे जहां उपजिलाधिकारी भी पहुंची।