फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर को हराकर देवरिया की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते प्रधानाचार्य अक्षयबर पांडेय। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के राजमालती स्टेडियम में सोमवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में कुशीनगर के अलावा गोरखपुर और देवरिया की टीमों ने भाग लिया। गोरखपुर की टीम को चार-शून्य से पराजित कर देवरिया की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच अंडर-17 बालिका वर्ग कुशीनगर और गोरखपुर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में गोरखपुर ने कुशीनगर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। देवरिया की टीम को वाकओवर दिया गया। फाइनल मुकाबले में देवरिया व गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ। देवरिया की टीम ने एक के बाद एक चार गोल कर मैच को एकतरफा कर कर लिया। खेल की समाप्ति तक गोरखपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
इस तरह गोरखपुर की टीम को चार-शून्य से पराजित कर देवरिया की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव अनंत कीर्ति शिखर ने बताया कि विजेता टीम 30 अगस्त से तीन सितंबर तक वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। अंत में प्रधानाचार्य अक्षयबर कुमार पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश गौतम, जयनाथ प्रसाद, संदीप गौतम, नवी हसन खान, कन्हैया शर्मा, संदीप तिवारी, जमीर खान, मोहन, जय कुमार राव, आइसा खातून, हिना खातून, प्रांजलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें