फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 करोड़ से सड़क और नाली की बदलेगी दशा

Sat, 01 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों की जल्द ही दशा बदलेगी। इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत की पहल पर इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इन निर्माण कार्यों पर शासन की तरफ से करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क और नाली निर्माण के बाद कस्बा के 20 हजार से अधिक लोगों को आवागमन के साथ जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। रामकोला नगर पंचायत प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। यहां 21 वार्डों में 67 हजार की आबादी निवास करती है। इस बड़ी आबादी के लोगों की सड़क नाली समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत दस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से कस्बा के विस्तारित क्षेत्र में सड़क, नाली, पथ प्रकाश और प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का कायाकल्प होगा।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि राज्य वृत्त आयोग, 15वां वित्तीय आयोग और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत नगर पंचायत को 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से कस्बा के विस्तारित क्षेत्र में आरसीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, भूमिगत नालियां, नाला, विद्यालयों का कायाकल्प, शौचालयों का जीर्णोधार के अलावा पथ प्रकाश आदि की कार्य कराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें