फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वर्चस्व में ठेकेदारों के बीच हुई थी मारपीट

Sat, 01 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जेल में मिट्टी भराई का कार्य कर रहे दो ठेकेदारों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट और वाहन फूंकने की घटना हुई है। हालांकि, हवाई फायरिंग की घटना से पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी ठेकेदार समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं आरोपी ठेकेदार का वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का मिट्टी भराई का काम सुस्त होने पर इसे हटाकर प्रदीप पाठक को मिट्टी भरने का काम दे दिया गया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। पडरौना में हो रहे जेल के निर्माण में कानपुर के ठेकेदार राजेंद्र कुमार यादव को मिट्टी भरने का कार्य मिला था। मिट्टी भरने के कार्य ठीक से नहीं करने पर कार्यदायी संस्था ने इनको हटा दिया और एक दूसरे ठेकेदार को काम दे दिया।
उस ठेकेदार को राजेंद्र यादव ने धमका तो वे नहीं आया। इसके बाद संतकबीरनगर के रहने वाले ठेकेदार प्रदीप पाठक को मिट्टी भरने का काम मिला। ठेकेदार अपने कर्मचारियों की मदद से मिट्टी भराई शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव बार-बार प्रदीप पाठक पर मिट्टी भरने से मना कर रहा था। दो दिन पहले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव करमहा कुटी गांव के पास मिट्टी की खुदाई प्रदीप पाठक करा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान राजेंद्र यादव और इनके साथी पहुंचे प्रदीप पाठक और इनके कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें