फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस अड्डा भवन की हुई ढलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में निर्माणाधीन बस अड्डा भवन का निर्माण कार्य तेज हो गया है। रविवार को बस अड्डा भवन के छत की ढलाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सेवरही कस्बा यूपी समेत पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। इसको देखते हुए करीब दो दशक पहले यहां किराये के परिसर में सरकारी बस अड्डे का संचालन होता था। यहां से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, सोनौली समेत अन्य कई स्थानों के लिए निगम की बसों का संचालन होता था। लेकिन बाद में इसके बंद होने के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन बंद हो गया। वर्तमान में उन्नाव डिपो की केवल एक निगम की बस नियमित रूप से कानपुर के लिए चलाई जा रही है। इसके अलावा सेवरही कस्बा से कसया, गोरखपुर, देवरिया के लिए बसों का संचालन होता है। लोगों की मांग पर बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद चार अप्रैल 2023 को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कस्बा में बस अड्डा निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इसके बाद वहां एक भवन और शौचालय का निर्माण कराकर अन्य निर्माण कार्य बंद हो गया। बीते 12 मार्च को क्षेत्रीय विधायक डाॅ. असीम कुमार ने पहल कर अधूरे पड़े निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद बस अड्डा में यात्री शेड, तीन-तीन सीट वाला महिला पुरुष शौचालय व प्रसाधन, टिकट काउंटर, लंच रूम, यात्री कक्ष, बाउंड्री वाल समेत अन्य निर्माण कार्य शुरू करा दिया। रविवार को भवन की ढलाई कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें