पडरौना। शहर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में रविवार को श्रीसोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हुआ। इसमें सोमनाथ यात्रा स्वागत कर विविध धार्मिक आयोजन किए गए।
चेयरमैन विनय जायसवाल ने ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारें भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रही हैं, जिससे समाज में जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ रही है। इसके बाद भजन और कीर्तन कर मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी, अजय शाह आदि मौजूद रहे।