फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आने वाले चार दिनों में और बढ़ेगी सर्दी, गिरेगा तापमान

Sat, 29 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में शाम होते ही कोहरा छाने लगा। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। जिले में आने वाले चार दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस में बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान दो से सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जिले के पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान सुबह के समय कोहरा और ओस के साथ हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 से 96 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 56 से 61 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 2 से 7 किमी प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मौसम का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की गई थी, जबकि 2 से 6 किमी प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चली थी। इसको देखते हुए आने वाले चार दिनों में जिले का मौसम और सर्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें