फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस की चूक से चली गोली, बचाव की बजाय भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। खिरकिया गांव में मामूली विवाद के बाद पुलिस की चूक से आरोपी ने युवक को गोली मार दी। लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अगर तत्परता दिखाते तो गोली नहीं चली होती। युवक के हाथ में रिवाल्वर देखते ही दरोगा और पुलिसकर्मी भागने लगे, जबकि मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।
यह पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में दिख रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी और उसके पिता लकड़ी के बड़े ठेकेदार हैं, और पुलिस के काफी करीब रहते हैं। गांव वालों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज का ठेकेदार के घर आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव के बाजार में मंगलवार को सुबह मारपीट के बाद अचानक पुलिस की मौजूदगी में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। हाथ में असलहा लिए आरोपी राहुल यादव का भाई दिनेश वायरल वीडियो में दिख रहा है। गोली चलने पर मौजूद लोग बीच बचाव कर रिवाल्वर छीनने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि चौकी इंचार्ज रिजवान भागते नजर आ रहे हैं।
इस घटना के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। गोली चलने के बाद राहुल के पिता घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घर में सिर्फ महिलाएं हैं।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस आरोपी के घर पर नजर रख रही है। गोली लगने से घायल विकास के चाचा सुरेंद्र यादव का आरोप है कि आरोपी दोनों भाई राहुल, दिनेश और उसके पिता की छवि इलाके में दबंग की है। बात-बात पर लोगों से उलझ जाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और धमकी देते हैं। पुलिस के पास शिकायत जाने पर भी कार्रवाई नहीं होती है। इससे इनका मनोबल बढ़ गया था।
मौके पर पुलिस के अलावा दस से अधिक लोग थे। जब दिनेश रिवाल्वर लेकर घर से निकला तो लोग शोर मचाते हुए उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन पुलिस गोली चलने से पहले ही भागने लगी। इससे दिनेश का हौसला बढ़ा और विकास पर गोली चला दी। पुलिस ने अगर चूक नहीं की होती तो शायद गोली नहीं चली होती। विकास अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य है।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा होने के कारण परिवार का बोझ उसके कंधे पर है। करीब छह माह पूर्व उसके पिता की मौत हो गई है। इस घटना के बाद विकास के घर वाले सहमे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें