फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गृहकलह में अधेड़ ने की खुदकुशी

विज्ञापन
रोहित गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम बहोर छपरा गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। शव देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे। यह सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। खुदकुशी की वजह गृहकलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

बहोर छपरा गांव निवासी रोहित गुप्ता (48) का शव सुबह पंखे में फंदा से लटका वालों ने देखा। लोगों ने उसे नीचे उतारा और तुर्कहा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित गुप्ता पहले राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। वर्तमान में नशे के आदि होकर घर वालों से मारपीट करते थे। इसको लेकर गृहकलह बढ़ गया था। घर में उनका बेटा अजय गुप्ता व बेटी तथा पत्नी सोनमती रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें