फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाई से बता दी थी सिगरेट पीने की बात, गुस्से में नाबालिग दोस्तों ने कर दी हत्या

Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हतवा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर नीतेश की हत्या उसके ही दो नाबालिग दोस्तों ने की थी। नीतेश ने एक हत्यारोपी की सिगरेट पीने की बात उसके भाई से कर दी थी। इसी बात की नाराजगी में उसने अपने एक नाबालिग दोस्त की मदद से नीतेश को पहले चाकू मारा फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी एक लड़की से मिलाने के बहाने नीतेश को अपने साथ फाजिलनगर ले गया। उस समय उसका एक और नाबालिग दोस्त भी साथ था लेकिन बाद में बहाना बनाते हुए प्­लान बदल दिया और पडरौना चले गए। इसके बाद उन्होंने साथ में नशीला ड्रिंक पिया और घूमते हुए गन्ने के एक खेत में गए जहां एकांत पाकर दोनों ने नीतेश की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिया है। देर शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पटहेरवा ग्रामसभा के हतवा गांव निवासी आरती देवी ने 10 दिसंबर को पुलिस को अपने 15 साल के बेटे नीतेश के लापता होने की तहरीर दी थी। उनके अनुसार, नीतेश का उसके ही एक हमउम्र दोस्त से एक दिसंबर को किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने गाली देते हुए बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। सात दिसंबर को नीतेश उस किशोर और उसी के उम्र के दो अन्य किशोरों के साथ था। उसके बाद से लापता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ जिसमें एक किशोर की एक खेत में खून से लथपथ लाश थी। बाद में लाश की पहचान नीतेश के रूप में हुई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने नीतेश के मोबाइल की लोकेशन निकाली। उसी की मदद से उसके दो अन्य दोस्तों की भी लोकेशन मौके पर मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने सच्चाई कबूल कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि नीतेश ने उसके सिगरेट पीने की बात उसके भाई से बता दी थी, जिसके कारण उसे घर में काफी डांट सुननी पड़ी थी। इसी को लेकर एक दिसंबर का उसका नीतेश से झगड़ा भी हो गया। इसके बाद उसने नीतेश की हत्या की साजिश रची। सात दिसंबर को उसने अपने एक रिश्तेदार की बाइक ली। फिर एक लड़की से मिलने की बात कहकर नीतेश को भी अपने साथ लिया और फाजिलनगर चल दिए लेकिन बीच में प्लान बदल दिया। वहां से वे सभी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मागी कोठिलावा गांव पहुंचे। गन्ना खाने की बात कह कर खेत में गए।
वहां आरोपी ने नीतेश के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद दूसरे दोस्त की मदद से गमछे से उसका गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू गन्ने के खेत में ही फेंक दिया और नीतेश का मोबाइल पटहेरवा ग्रामसभा के कब्रिस्तान के समीप दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें