कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया पर सोमवार को चौपाल लगाकर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्ति और आमजन को साइबर अपराध तथा उससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इंटरनेट बैंकिंग और काॅर्ड से जुड़े फ्रॉड जैसे एटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और डिजिटल वॉलेट से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों के बारे में समझाया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत ने बताया कि साइबर अपराध के अन्य प्रकार जैसे सिम स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से ठगी, पॉलिसी, चिट फंड, लॉटरी के लालच और ऑनलाइन खरीद-बिक्री से जुड़ी धोखाधड़ी के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सुरक्षित रहने के उपाय भी साझा किए गए। ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। संवाद