फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खोटही केरवनिया में मिला बुजुर्ग का शव

Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। खोटही पुलिस चौकी क्षेत्र के केरवनिया में शराब भट्ठी के पीछे बृहस्पतिवार की रात में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सका। विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि केरवनिया गांव निवासी बिचंडी चौधरी प्रतिदिन नशा करने का आदि था। वह भट्ठी के अगल-बगल ही दिखता था। बृहस्पतिवार की शाम को शराब भट्ठी के पीछे गया था, जहां लोगों ने उसका शव देखा। शरीर पर चोट का निशान नहीं था। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें