फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग नतिनी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नतिनी उसके पास रहकर पढ़ाई करती थी। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे उसकी नतिनी थाना क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब घर नहीं आई तो खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें