फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के रामकोला रोड पर बैरिया चौराहे के समीप बुधवार की शाम को एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 25 गायत्रीपुरम (बेलवा रामजस) निवासी विजय वर्मा (45) वर्ष का शव बुधवार की शाम को रामकोला कसया मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। विजय वर्मा नगर के एक विद्यालय में स्कूल बस चलाते थे। कुछ लोगों की मानें तो दिन में शराब के नशे में घूम रहा था। लोगों ने इसकी सूचना परिजन सहित स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधि कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसएचओ कसया ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव सड़क के किनारे मिला है। शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घर वालों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें