फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आर्यन व मयंक का शव पहुंचा गांव, माहौल गमगीन

विज्ञापन
मासूम के घर पहुंचे विधायक।
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम आर्यन व मयंक का शव जब पुलिस गांव लेकर पहुंची तो एक बार फिर माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने दोनों मासूमों क शवों को गांव के बाहर धोबी घटवा के पास दफना दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भुजौली बुजुर्ग गांव के पूरब टोले में बीते बृहस्पतिवार की दोपहर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से ढाई वर्षीय आर्यन व तीन साल के मयंक की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को जब उन दोनों मासूम के शव घर पहुंचे तो गांव चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजनों का ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। कांपते हाथों से उनके शवों को परिजनों ने दफनाया। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।
जल निकासी की नहीं है व्यवस्था : खड्डा ब्लाॅक का भुजौली बुजुर्ग गांव में कुल 14 टोले हैं। यहां की आबादी करीब 10 हजार है। गांव के पूरब मझिला टोला में करीब 1500 लोग रहते हैं। इस टोले में खेती किसानी करने वाले लोगों की तादाद अधिक है। इस टोले में जलनिकासी के कोई इंतजाम नहीं है। यहां के लोग घर के पास ही गड्ढे बनाकर पानी एकत्र करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें