बरियारपु। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे द्वारा शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को प्रशासन द्वारा कथित रूप से पीड़ित किए जाने के विरोध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मणि यादव ने कहा कि सरकार पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के साथ कठोर इरादे से व्यवहार कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के खिलाफ है।