पिपरा कनक। विद्युत निगम की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पटहेरवा निवासी रामबिलास गुप्ता को दिसंबर में बिजली बिल 8,063 रुपये का मिला, जबकि नवंबर में उनका बिजली बिल मात्र 604 रुपये आया था, जिसे उन्होंने तय तिथि के भीतर जमा कर दिया था।
रामबिलास का आरोप है कि बढ़े हुए बिल में सुधार कराने के लिए वह पिछले एक सप्ताह से लगातार विद्युत विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक बिल में कोई सुधार नहीं किया गया है।
उपभोक्ता ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र देकर मामले से अवगत कराया है और शीघ्र बिल सुधार की मांग की है। विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ता को रोजाना कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के जेई संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद बढ़े हुए बिल में आवश्यक सुधार करा दिया जाएगा।