धुनवलिया गांव में सातवें दिन श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति पर हवन-पूजन करते लोग।स्रोत-सोशल मी
जोकवा बाजार। क्षेत्र के धुनवलिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा वाचक पंडित अचार्य राजेश शास्त्री जी कहा कि श्रीमद भागवत कथा कलयुग में लोगों को सन्मार्ग दिखाता है। इससे मनुष्य जीवन को सत्य के मार्ग पर ले जाकर अपना लोक और पर लोक दोनों सुधार सकता है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा होती है वहां शरीर त्याग कर चुके जीव अपने पाप कर्म से मुक्त होकर मोक्क्ष के भागी बनते हैं। संवाद