फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अचानक ब्लास्ट हुई बैट्री, पैर में होने लगी जलन, इसके बाद क्या हुआ पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहा गांव निवासी अरूण कुमार मिश्र के जेहन से हादसे का मंजर नहीं निकल रहा है। गंभीर रूप से घायल अरूण ने बताया कि अचानक मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हुई और पैर में जलन होने लगा, अभी खुद को संभाल पाते कि बाइक सड़क के किनारे गड्डे में जा गिरी। इसके बाद बाद क्या हुआ, कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

युवक के एक पैर और कंधे की हड्डी टूट गई है और कसया के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं सांस और साली को हल्की चोटें आई है। जिनको इलाज के बाद शुक्रवार की देर रात को डॉक्टर छुट्टी दे दिया। युवक ने बताया कि सुबह का वह मोबाइल चार्ज किया था, अचानक यह कैसे हुआ समझ से परे है।
अथरहा गांव निवासी अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि वह डी फार्मा के बाद कसया के एक निजी अस्पताल में अपरेंटिस कर रहा है। दोपहर में इसके बड़े भाई के ससुराल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया (गुरवलिया) में फोन आया कि सास रिता देवी की तबीयत ठीक नहीं है। उनको गोरखपुर इलाज के जाना है। इसके बाद अरूण अपने भाई के ससुराल पहुंंचा और बाइक सास रिता देवी और साली निशू को बाइक से लेकर कसया बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि अभी वह खरदर पुल से आगे बढ़ा था कि अचानक जेब में रखा मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हो गई और पैर में जलन होने लगा। जेब से मोबाइल निकालने के दौरान अचानक बाइक सड़क के किनारे गड्ढ़े में चली गई। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। अस्पताल में आने के बाद होश आया तो डॉक्टर ने बताया कि बांए पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई है। मोबाइल के इस फाल्ट से यह सब हुआ,जबकि मोबाइल सुबह का ही चार्ज किया था,जो घटना हुआ वह जेहन से नहीं निकल रहा है और याद कर सहम जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें