फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही व महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही व महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

रगड़गंज। पटहेरवा थाने पर तैनात पीआरवी के एक सिपाही व महिला के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिपाही, महिला से उसके पति की शिकायत पर उसके खिलाफ चल रही जांच में उसकी मदद करने का आग्रह कर रहा है, लेकिन महिला अपनी व अपनी बेटी के भविष्य की चिंता की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र एक गांव के व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पटहेरवा थाने में पीआरवी में तैनात उस सिपाही ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर करीब पांच लाख रुपये सहित कीमती सामान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया कर रहे हैं। इसमें पति का बयान हो चुका है, लेकिन उसकी पत्नी का बयान अभी बाकी है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें